इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से होने वाली मौतों का सिलसिला लगातार जारी है। बुधवार सुबह लक्ष्मी रजक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 30 हो गई। इससे पहले 75 वर्षीय खूबचंद, जो उल्टी-दस्त से पीड़ित थे, उनका इलाज के दौरान निधन हो गया था। उनके परिजन और स्थानीय लोग शव रखकर चक्काजाम कर प्रदर्शन कर रहे थे।
स्थानीय लोग लगातार हो रही मौतों से घबराए हुए हैं। परिजनों के अनुसार लगभग 15 दिनों से वे उल्टी और दस्त की परेशानी झेल रहे थे। दिसंबर के अंत से अब तक 4,000 से ज्यादा केस सामने आ चुके हैं, जिनमें से 450 मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वर्तमान में 10 मरीज ICU में हैं और 2 मरीज वेंटिलेटर पर हैं। घटना के बाद प्रशासन ने इलाके में नियमित पानी की जांच के निर्देश दिए हैं।





