आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन से पहले ट्रेड विंडो ने इस बार भारी हलचल मचा दी है। ऑक्शन से एक दिन पहले जारी हुई ट्रेड लिस्ट में कुल 10 खिलाड़ियों के बड़े बदलाव सामने आए हैं। इनमें सबसे चौंकाने वाला नाम राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुआ बड़ा स्वैप है, जिसमें संजू सैमसन और रवींद्र जडेजा ने अपनी-अपनी टीमें बदल ली हैं।
जडेजा और संजू की मेगा ट्रेड डील
आईपीएल इतिहास के सबसे बड़े प्लेयर-स्वैप में से एक में:
संजू सैमसन अब चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा होंगे (ट्रेड वैल्यू: ₹18 करोड़)
रवींद्र जडेजा अब राजस्थान रॉयल्स में लौट आए हैं (ट्रेड वैल्यू: ₹14 करोड़)
साथ ही सैम करन को भी सीएसके ने राजस्थान को भेजा (₹2.4 करोड़)
यह पहली बार है जब RR ने एक साथ दो टॉप ऑलराउंडर्स को हासिल किया है।
अन्य महत्वपूर्ण ट्रेड्स
1. मोहम्मद शमी – LSG में
तेज गेंदबाज शमी को गुजरात टाइटन्स से ट्रेड कर लखनऊ सुपर जायंट्स में शामिल किया गया है।
डील वैल्यू: ₹10 करोड़
चोट के बाद शमी अब नई टीम के साथ मैदान पर वापसी करेंगे।
2. मयंक मारकंडे – Mumbai Indians में वापसी
KKR से ट्रेड होकर मयंक फिर से अपने पुराने घर MI लौटे हैं।
ट्रेड वैल्यू: ₹30 लाख
2018, 2019 और 2022 में भी वे मुंबई का हिस्सा रह चुके हैं।
3. अर्जुन तेंदुलकर – LSG में शामिल
मुंबई इंडियंस ने अर्जुन को 30 लाख में लखनऊ सुपर जायंट्स को ट्रेड कर दिया।
नई टीम में उन्हें ज्यादा खेलने का मौका मिल सकता है।
4. नितीश राणा – Delhi Capitals का हिस्सा बने
भरोसेमंद बल्लेबाज नितीश राणा को राजस्थान से ट्रेड कर दिल्ली कैपिटल्स में शामिल किया गया।
ट्रेड वैल्यू: ₹4.2 करोड़
5. डोनोवन फरेरा – Rajasthan Royals में वापसी
दिल्ली से ट्रेड होकर फरेरा RR में लौटे हैं। उनकी सैलरी भी बढ़ाकर ₹1 करोड़ कर दी गई है।
6. शार्दुल ठाकुर – Mumbai Indians में शामिल
पिछले सीजन LSG के लिए खेल चुके शार्दुल अब MI की जर्सी में नजर आएंगे।
7. शेरफेन रदरफोर्ड – Mumbai Indians में
मुंबई ने वेस्टइंडीज के पावर-हिटर रदरफोर्ड को गुजरात से 2.6 करोड़ देकर ट्रेड किया है।
पिछले सीजन में उन्होंने GT के लिए 13 मैचों में 291 रन बनाए थे।





