देश

धनतेरस के बाद से सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट, जानें आज 28 अक्टूबर को आपके शहर का भाव

धनतेरस पर रिकॉर्ड स्तर छूने के बाद सोने की कीमतों में लगातार गिरावट जारी है. अब तक इसकी कीमतों में 7,600 रुपये प्रति 10 ग्राम से अधिक की कमी दर्ज की जा चुकी है. वहीं, चांदी के दामों में भी नरमी देखने को मिल रही है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज (28 अक्टूबर) यूएस स्पॉट गोल्ड 0.33% गिरकर 3,991 डॉलर प्रति औंस पर आ गया, जबकि चांदी 46.02 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है.

गिरावट की वजह

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि सोने में आई इस गिरावट के पीछे अमेरिकी डॉलर की मजबूती और संभावित अमेरिका–चीन व्यापार समझौते की खबरें मुख्य कारण हैं. हालांकि, लंबे समय के निवेश के लिहाज से सोना अब भी सबसे सुरक्षित और भरोसेमंद विकल्प माना जाता है. 24 कैरेट सोना आमतौर पर निवेश के उद्देश्य से खरीदा जाता है, जबकि 18 और 22 कैरेट सोना ज्वैलरी निर्माण में अधिक प्रयोग होता है.

आपके शहर में आज का सोने का भाव

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 1,23,420 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा है तो वहीं दूसरी तरफ 22 कैरेट सोना 1,13,140 रुपये के भाव पर उपलब्ध है. इसके साथ ही, आर्थिक राजधानी मुंबई, हैदराबाद, चेन्नई, बेंगलुरू और कोलकाता में जहां 24 कैरेट सोना 1,23,320 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा है तो वहीं इन जगहों पर 22 कैरेट सोने का भाव 1,12,990 रुपये है. जबकि, अहमदाबाद और पुण में जहां 24 कैरेट सोना 1,23,320 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है तो वहीं इन जगहों पर 22 कैरेट सोना 1,13,040 रुपये पर उपलब्ध है.

कैसे तय होता है सोने का भाव?

सोने–चांदी की कीमतें हर दिन बदलती हैं और इन पर कई आर्थिक व अंतरराष्ट्रीय कारक असर डालते हैं. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना डॉलर में ट्रेड होता है, इसलिए डॉलर-रुपया विनिमय दर में बदलाव से कीमत सीधे प्रभावित होती है. भारत में अधिकतर सोना आयात किया जाता है, इसलिए इंपोर्ट ड्यूटी, GST और स्थानीय टैक्स इसकी कीमत पर बड़ा असर डालते हैं.

युद्ध, मंदी या ब्याज दरों में बदलाव जैसी घटनाएं सोने को ‘सेफ हेवन’ यानी सुरक्षित निवेश विकल्प बना देती हैं. भारत में शादी, त्योहार और शुभ अवसरों पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है, जिससे इसकी मांग बनी रहती है. बढ़ती महंगाई और बाजार की अस्थिरता के दौर में निवेशक सोने को बेहतर रिटर्न देने वाला विकल्प मानते हैं.

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts