छत्तीसगढ़

शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस पर अरुण वोरा आंचलवासियों के लिए माँ के आशीर्वाद लेने पहुँचे चंडी मंदिर

दुर्ग। शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस पर हर वर्ष की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक अरुण वोरा ने आज गंजमंडी स्थित गंजपारा दुर्गोत्सव समिति और प्राचीन चंडी मंदिर में श्रद्धालुओं के बीच पहुँचकर माँ के दर्शन किए। इस अवसर पर उन्होंने समस्त दुर्गवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की मंगलमय कामनाओं का संकल्प लिया।

अरुण वोरा आज नवरात्रि के अवसर पर बोले,
“सुख, शांति और समृद्धि की मंगलमय कामनाओं के साथ आप और आपके परिवार को शारदीय नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं। माँ आपको वैभव, ख्याति और ऐश्वर्य प्रदान करें…जय माता दी।”

चंडी मंदिर, जो दुर्ग जिले का 250 वर्ष पुराना प्राचीन मंदिर है, इस अवसर पर श्रद्धालुओं की भक्ति और उत्साह से परिपूर्ण रहा। मंदिर की विशिष्टता चंडी कुंड में है, जिसमें वर्ष भर पानी भरा रहता है और जो मंदिर की प्राचीनता का प्रतीक माना जाता है। इस नवरात्रि में मंदिर में 2600 से अधिक कलशों की स्थापना की जा रही है। मंदिर में देवी चंडी के साथ-साथ मां दुर्गा, मां अन्नपूर्णा और भगवान श्रीगणेश की प्रतिमाएं भी विराजमान हैं।

श्रद्धालुओं की मान्यता है कि मां चंडी के दरबार से कोई भी भक्त खाली हाथ नहीं लौटता। इस अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना और मनोकामना ज्योति (कलश) का प्रज्वलन किया गया, जिससे न केवल आस्था में वृद्धि हुई, बल्कि शहरवासियों में नवरात्रि की पवित्रता और उत्साह भी चारों ओर फैला।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts