छत्तीसगढ़

दंतेवाड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई….दीगर राज्य की अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, 49 पेटी शराब के साथ 03 तस्कर गिरफ्तार

 

नितेश मार्क/भास्कर दूत

दंतेवाड़ा, 06 फरवरी 2026।
पुलिस अधीक्षक गौरव राय के सख्त निर्देशों के तहत दंतेवाड़ा पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ एक बड़ी और निर्णायक कार्रवाई को अंजाम देते हुए दीगर राज्य से लाई जा रही अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी का खुलासा किया है।
इस कार्रवाई में पुलिस ने 49 पेटी अवैध शराब जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकुमार बर्मन के मार्गदर्शन तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी दंतेवाड़ा राहुल उयके के पर्यवेक्षण में, थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक धनंजय सिन्हा के नेतृत्व में यह प्रभावी कार्रवाई की गई।
दिनांक 01 फरवरी 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दंतेवाड़ा बायपास से बालूद जाने वाले मार्ग पर पिकअप वाहन क्रमांक CG 18 R 0439 एवं इको वाहन क्रमांक CG 18 Q 0332 में भारी मात्रा में दीगर राज्य निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब दंतेवाड़ा में बिक्री हेतु लाई जा रही है। सूचना पर त्वरित घेराबंदी कर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां वाहन चालक अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गए।
पुलिस द्वारा दोनों वाहनों की सघन तलाशी लेने पर 45 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद कर विधिवत जप्त की गई। प्रकरण में आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 36 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
फरार आरोपियों की तलाश वाहन नंबरों और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर की जा रही थी। इसी क्रम में दिनांक 03 फरवरी 2026 को तकनीकी जानकारी एवं मुखबिर सूचना के आधार पर तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिन्होंने अवैध शराब तस्करी में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। आरोपियों की निशानदेही पर 04 अतिरिक्त पेटी अवैध शराब भी बरामद की गई।
इस प्रकार कुल 49 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जप्त की गई। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

गणेश मण्डल, पिता अनिल मण्डल, उम्र 34 वर्ष, निवासी ग्राम पातररास बांगाबाड़ी, दंतेवाड़ा
कृष्णा प्रसाद साव, पिता स्व. विश्वनाथ साव, उम्र 61 वर्ष, निवासी पातररास बांगाबाड़ी, दंतेवाड़ा
गुड्डी अतरा, पिता मंगु अतरा, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम मसेनार बुरूमपारा
जप्ती का विवरण
कुल अवैध शराब: 49 पेटी
पिकअप वाहन: CG 18 R 0439
इको वैन: CG 18 Q 0332
स्कूटी: CG 18 N 1773
प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपियों की पतासाजी लगातार की जा रही है।
सराहनीय भूमिका
इस सफल कार्रवाई में उपनिरीक्षक राजेश कुमार, सहायक उपनिरीक्षक पंकज धर, प्रधान आरक्षक बुधरूराम कड़ती, आरक्षक जलदेव मरकाम, चंदन गोयल एवं राजेश इस्ताम की भूमिका विशेष रूप से सराहनीय रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts