छत्तीसगढ़

9 बी.टी. सड़कों के लिए डेढ़ करोड़ मंजूर : उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा स्वीकृति आदेश जारी

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर नगर पंचायत में 9 बी.टी. सड़कों के लिए एक करोड़ 49 लाख 55 हजार रुपए मंजूर किए हैं। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने संचालनालय से इनकी मंजूरी के आदेश जारी कर दिए हैं। उप मुख्यमंत्री तथा विभागीय मंत्री श्री अरुण साव ने सभी कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए समय-सीमा में काम पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

नगरीय प्रशासन एवं विकास विकास ने भानुप्रतापपुर नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक-7 में दो बी.टी. सड़कों के लिए 47 लाख 54 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं। विभाग द्वारा वार्ड क्रमांक-1 में बी.टी. रोड के लिए 21 लाख 82 हजार रुपए, वार्ड क्रमांक-2 के लिए 5 लाख 95 हजार रुपए तथा वार्ड क्रमांक-9 के लिए 6 लाख एक हजार रुपए मंजूर किए गए हैं।

नगरीय प्रशासन विभाग ने वार्ड क्रमांक-10 में दुर्गा मंदिर से मंडी तक बी.टी. रोड के लिए 23 लाख 81 हजार रुपए, वार्ड क्रमांक-12 में बी.टी. रोड के लिए 16 लाख 9 हजार रुपए, वार्ड क्रमांक-13 के लिए 21 लाख 39 हजार रुपए एवं वार्ड क्रमांक-14 में 6 लाख 94 हजार रुपए बी.टी. सड़क के लिए स्वीकृत किए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts