छत्तीसगढ़

महिला एवं बाल विकास विभाग में बड़ा फेरबदल, 11 परियोजना अधिकारी और 30 पर्यवेक्षकों का तबादला

छत्तीसगढ़ के महिला एवं बाल विकास विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। बड़ी संख्या में परियोजना अधिकारी और पर्यवेक्षकों का तबादला किया गया है। मुख्यमंत्री के अनुमोदन के बाद यह तबादला आदेश जारी किया गया है।

जारी आदेश के मुताबिक सरगुजा, कोरिया, जशपुर, बिलासपुर और बेमेतरा समेत कई जिलों के अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। कुछ अधिकारियों को ग्रामीण परियोजनाओं से शहरी परियोजनाओं में भेजा गया है, जबकि कई अधिकारियों को दूसरे जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कुल 11 परियोजना अधिकारी और 30 पर्यवेक्षकों को इधर से उधर किया गया है।

स्थानांतरण सूची में रायपुर, बिलासपुर, बलौदाबाजार-भाटापारा, सक्ती, दुर्ग, बालोद, राजनांदगांव, बेमेतरा, रायगढ़, कोरिया, जशपुर, सूरजपुर और बीजापुर जिलों के अधिकारी शामिल हैं।

विभाग द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

यहां देखें ट्रांसफर आदेश की कॉपी

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts