मनोरंजन

‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर रिलीज, अक्षय कुमार की कॉमेडी वापसी ने बढ़ाया फैंस का एक्साइटमेंट

‘वेलकम टू द जंगल’ का ऑफिशियल टीजर 15 मई को रिलीज कर दिया गया। करीब डेढ़ मिनट के इस टीजर में कॉमेडी, कन्फ्यूजन और एंटरटेनमेंट का जबरदस्त मिश्रण देखने को मिला है। पुराने किरदारों की झलक और नए चेहरों के साथ फिल्म एक बड़े फैमिली एंटरटेनर का एहसास कराती है।

अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम पर टीजर शेयर करते हुए लिखा, “पागलपन का स्वागत है, हंसी-मजाक का स्वागत है, इस अतरंगी उथल-पुथल का स्वागत है, ‘वेलकम’ यूनिवर्स के सबसे तूफानी चैप्टर का स्वागत है। ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर अब आ गया हैv तो फिर, 26 जून 2026 से सिनेमाघरों में इस धमाल की शुरुआत होने दीजिए।”

फिल्म का टीजर रिलीज होते ही फैंस के बीच उत्साह बढ़ गया है। अक्षय कुमार को उनके पुराने कॉमिक अंदाज में देखकर दर्शक काफी खुश नजर आ रहे हैं।

‘वेलकम’ फ्रेंचाइजी की शुरुआत साल 2007 में आई फिल्म ‘वेलकम’ से हुई थी। इस फिल्म में फिरोज खान, अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ, अनिल कपूर, नाना पाटेकर और परेश रावल नजर आए थे। इसके बाद 2015 में फिल्म ‘वेलकम बैक’ रिलीज हुई थी।

अब निर्देशक अहमद खान की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में कलाकारों की बड़ी फौज दिखाई देगी। फिल्म में अक्षय कुमार, सुनीस शेट्टी के अलावा, लारा दत्ता, श्रेयस तलपड़े, कीकू शारदा, कृष्णा अभिषेक, राहुल देव, दलेर मेहंदी और मीका सिंह भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts