
विश्व विरासत दिवस अवसर पर भारतीय सांस्कृतिक निधि छत्तीसगढ़ राज्य अध्याय ने सुप्रसिद्ध संगीत संस्था स्वर सप्तक के सहयोग से छत्तीसगढ़ी लोक संगीत हमारी विरासत कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर नामचीन लोकगायक गायिकाओ,वादकों व नर्तकों ने प्रस्तुति दी। लोक संगीत के पुरोधा स्व रामचन्द्र देशमुख की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रंगकर्मी पद्मश्री मदन चौहान और श्री पाल जी के साथ मूझे भी सम्मानित किया गया।
स्व रामचन्द्र देशमुख स्मृति से प्रो सुरेश देशमुख, कृष्णा सिन्हा नर्तक, वरिष्ठ गायिका जयंती यादव, चम्पा निषाद सम्मानित हुए।
इस अवसर पर जिला संयोजक राकेश तिवारी के साथ सदस्य गण श्री शेष नारायण शुक्ला, सुनील बघेल, असीम चन्देल, सतीश अग्रवाल आदि अनेक लोग उपस्थित थे। भीषण गर्मी के बावजूद राज्य भर से लोकप्रेमी लोगों ने आनन्द लिया।
छत्तीसगढ़ी संगीत पर अत्यंत सराहनीय आयोजन हुआ।
छत्तीसगढ़ी लोक संगीत की गूंज: विश्व विरासत दिवस पर स्वर सप्तक और ‘इन्टेक’ का भव्य आयोजन
- Comments
- Facebook Comments
- Disqus Comments




