मनोरंजन

2 साल बाद भारत पहुंचीं रिहाना, मुंबई एयरपोर्ट पर दिखा कूल अंदाज; जानें आने की वजह

मुंबई। इंटरनेशनल पॉप स्टार रिहाना दो साल बाद एक बार फिर भारत पहुंची हैं। 23 अप्रैल को उन्हें मुंबई के प्राइवेट एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां उनके अचानक आगमन ने फैंस और सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी।

गुरुवार शाम मुंबई पहुंचीं रिहाना को एयरपोर्ट पर पैपराजी ने घेर लिया। सामने आए वीडियो में वह बेहद सहज अंदाज में नजर आईं और लोगों का अभिवादन करती दिखीं। उनके लुक की बात करें तो वह ऑल ब्लैक आउटफिट में थीं, हाथ में बैग और आंखों पर ब्लैक सनग्लासेस के साथ उन्होंने अपना स्टाइल पूरा किया था।

एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही पैपराजी ‘री री… री री’ चिल्लाते नजर आए, जिस पर रिहाना ने मुस्कुराते हुए प्रतिक्रिया दी। उन्होंने हाथ हिलाकर फोटोग्राफरों का अभिवादन किया और कार में बैठने से पहले फ्लाइंग किस भी दी।

क्यों आई हैं रिहाना?

रिहाना के इस अचानक दौरे को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह 24 अप्रैल को मुंबई में होने वाले एक ब्यूटी इवेंट में शामिल होने के लिए आई हैं। साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि वह अपने ब्रांड का लिमिटेड पॉप-अप लॉन्च कर सकती हैं, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

शुरुआत में कयास लगाए जा रहे थे कि वह किसी बड़े सेलिब्रिटी फंक्शन या निजी परफॉर्मेंस के लिए भारत आई हैं।

पहले भी आ चुकी हैं भारत

यह रिहाना का पहला भारत दौरा नहीं है। वह 2024 में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन में शामिल होने जामनगर पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने शानदार परफॉर्मेंस दी थी।

फिलहाल रिहाना की भारत वापसी से उनके फैंस काफी उत्साहित हैं और सभी उनकी इस विजिट से जुड़ी आधिकारिक जानकारी का इंतजार कर रहे हैं।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts