छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 135वाँ संस्करण उत्साहपूर्वक सुना गया श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव ने कार्यकर्ताओं संग सुना प्रधानमंत्री का संबोधन

छुरिया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 135वें संस्करण का सामूहिक श्रवण खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के बूथ क्रमांक–जंगलपुर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति में किया गया।
इस अवसर पर जिला पंचायत राजनांदगांव की अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों के साथ प्रधानमंत्री के प्रेरणादायी संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना।
कार्यक्रम में भाजपा मंडल गैंदाटोला के उपाध्यक्ष श्री कुमार साय, पूर्व सरपंच एवं सह सोशल मीडिया प्रभारी श्री लोकेन्द ठाकुर, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती हीना शिंदे, सरपंच श्रीमती परमिला साहू, श्री संतोष ठाकुर, उपसरपंच श्रीमती कमलेश्वरी यादव, श्रीमती सोनी बाई, श्रीमती हिरोदा बाई एवं श्रीमती दीपेश्वरी यादव सहित अनेक कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के पश्चात श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशवासियों को प्रेरित करने, जनभागीदारी को बढ़ावा देने तथा सामाजिक जागरूकता का सशक्त माध्यम बन चुका है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी समय-समय पर समाज के प्रेरणादायक व्यक्तित्वों, नवाचारों, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, आत्मनिर्भर भारत, महिला सशक्तिकरण एवं युवा शक्ति जैसे विषयों पर देशवासियों का मार्गदर्शन करते हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के विचार प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने प्रधानमंत्री के संदेशों को जन-जन तक पहुँचाने तथा समाजहित के कार्यों में सक्रिय सहयोग देने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम उपरांत प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों एवं लाभार्थियों से भी संपर्क किया गया। इस दौरान उन्हें केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा प्रधानमंत्री आवास योजना से प्राप्त लाभों के संबंध में संवाद कर योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं अधिकाधिक पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुँचाने पर बल दिया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts