महाराष्ट्र में महायुति की प्रचंड बहुमत से सरकार बनने जा रही है. महायुति के ज्यादात नेता बड़े मार्जिन से चुनाव जीतते नजर आ रहे हैं. लेकिन हम आपको 10 उन नेताओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने सबसे ज्यादा मतों से जीत दर्ज की है. आप जानकर हैरान होंगे कि सभी नेता एक लाख से ज्यादा मार्जिन से जीते हैं. लेकिन इनमें ना तो बीजेपी के टॉप लीडर देवेंद्र फडणवीस का नाम है और ना ही एनसीपी प्रमुख अजित पवार का. कई नाम तो ऐसे हैं, जिनके बारे में आपको पता तक नहीं होगा.
महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा वोट से जीतने वाले नेता
कैंडिडेट |
जीत का अंतर |
विधानसभा सीट |
जीतने वाली पार्टी |
हारने वाले उम्मीदवार |
हारने वाली पार्टी |
काशीराम वेचन पावरा |
145944 |
शिरपुर |
बीजेपी |
डॉ. जितेंद्र युवराज ठाकुर |
निर्दलीय |
धनंजय मुंडे |
139513 |
पर्ली सीट |
एनसीपी अजित पवार गुट |
राजेसाहब श्रीकिशन देशमुख |
एनसीपी शरद पवार गुट |
आशुतोष अशोकराव काले |
124624 |
कोपरगांव |
एनसीपी अजित पवार गुट |
वार्पे संदीप गोरक्षनाथ |
एनसीपी शरद पवार गुट |
एकनाथ शिंदे |
120717 |
कोपरी-पचपाखड़ी |
शिवसेना शिंदे गुट |
केदार प्रकाश दिघे |
शिवसेना उद्धव गुट |
चंद्रकांत पाटिल |
112041 |
कोथरुड |
बीजेपी |
चंद्रकांत बलभीम मोकाटे |
शिवसेना उद्धव गुट |
सुनील शंकरराव शेलके |
108565 |
मावल |
एनसीपी |
अन्ना उर्फ़ बापू जयवंतराव भेगाडे |
निर्दलीय |
प्रताप बाजीराव सरनाइक |
107606 |
ओवला – माजीवाड़ा |
शिवसेना शिंंदे गुट |
नरेश मनेरा |
शिवसेना उद्धव गुट |
केवलराम तुलसीराम काले |
106859 |
मेल घाट |
बीजेपी |
डॉ. हेमंत नंदा चिमोटे |
कांग्रेस |
दादाजी दगड़ू भूसे |
106606 |
मालेगांव आउटर |
शिवसेना शिंदे गुट |
प्रमोद बंदूकाका |
निर्दलीय |
जगताप शंकर पांडुरंग |
103865 |
चिंचवाड़ |
बीजेपी |
कलाते राहुल तानाजी |
एनसीपी शरद पवार गुट |