दैनिक पंचांग और राशिफल - मंगलवार, 22 जुलाई 2025
daily-panchang-horoscope-22-jul-2025

पंचांग — 20 जुलाई 2025, रविवार
-
दिनांक - 22 जुलाई 2025
दिन - मंगलवार
विक्रम संवत - 2082 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2081)
शक संवत - 1947
अयन - दक्षिणायन
ऋतु - वर्षा ऋतु
मास - श्रावण (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार आषाढ)
पक्ष - कृष्ण
तिथि - द्वादशी सुबह 07:05 तक तत्पश्चात त्रयोदशी
नक्षत्र - मृगशिरा शाम 07:24 तक तत्पश्चात आर्द्रा
योग - ध्रुव शाम 03:32 तक तत्पश्चात व्याघात
राहुकाल - शाम 04:03 से शाम 05:43 तक
सूर्योदय - 06:09
सूर्यास्त - 07:20
दिशाशूल - उत्तर दिशा में
जन्मदिवस विशेष
जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं, बधाई और शुभ आशीष।
दिनांक 22 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा।
इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं।
ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है।
जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए, ऐसा उनका भाग्य होगा।
लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं।
आपका जीवन संघर्षशील होता है।
इनमें अभिमान भी होता है।
ये लोग दिल के कोमल होते हैं, किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं।
इनकी नेतृत्व क्षमता के लोग कायल होते हैं।
शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 1
शुभ अंक : 4, 8, 18, 22, 45, 57
शुभ वर्ष : 2031, 2040, 2060
ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान
शुभ रंग : नीला, काला, भूरा
जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल
यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है।
आपको सजग रहकर कार्य करना होगा।
परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी।
मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा।
नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें।
शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी।
नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी हैं।
विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं।
ग्रहयोग राशिफल
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज अपने व्यक्तिगत कार्यों को पूरा करने में समय व्यतीत करेंगे।
आपकी योग्यता उभरकर सबके सामने आएगी।
इस समय ग्रह गोचर आपके पक्ष हो गए हैं।
घर तथा व्यवसाय संबंधित कुछ महत्वपूर्ण निर्णय भी लेंगे।
जीवनसाथी या मित्र का भरपूर सहयोग मिलेगा व बातचीत भी होंगी जिससे मानसिक दबाव दूर होगा।
स्वास्थ्य सुधार होगा।
वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो)
आज कड़ी मेहनत व परिश्रम से बेहतर उपलब्धियां हासिल करने में सक्षम रहेंगे।
व्यावसायिक योजनाओं को कार्य रूप देने से पहले किसी जानकार के साथ अच्छी तरह सलाह-मशविरा अवश्य कर लें।
नौकरी में तबादला या किसी प्रकार का मनमुटाव हो सकता है, इसलिए सावधान रहें।
स्वास्थ्य लाभ होगा।
मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आप में हिम्मत और साहस भरपूर रहेगा।
अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए कोई भी तरीका अपनाकर सफलता हासिल करेंगे।
किसी मनोहर जगह जाकर बदलते मौसम और प्रकृति का आनंद उठाने का भी मौका मिलेगा।
सेहत बेहतर रहेगी।
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
समय तरक्की दायक चल रहा है।
लक्ष्य को पाने के लिए जी तोड़ मेहनत करेंगे।
मीडिया, कला, ऑनलाइन आदि से संबंधित कार्यों में विशेष सफलता हासिल होगी।
आर्थिक मामलों पर गंभीरता से विचार करना अति आवश्यक है।
स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज कुछ अनूठा या नया करने की धुन सवार रहेगी।
रूपए-पैसे के मामले में भाग्यशाली रहेंगे।
विशेष तौर पर महिलाओं के लिए समय बहुत ही अनुकूल है।
उन्हें अपनी योग्यता व कार्य क्षमता का प्रदर्शन करने का भरपूर मौका मिलेगा।
स्वास्थ्य लाभ होगा।
कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
बॉस व अधिकारियों के साथ रिश्ते अच्छे बने रहेंगे।
धन प्राप्ति के योग प्रबल बने हुए हैं, इसलिए अपने काम के प्रति पूर्ण रूप से एकाग्रचित्त रहें।
सहकर्मियों का भी पूर्ण सहयोग रहेगा।
किसी मित्र की सलाह आपके व्यवसाय के लिए बहुत ही लाभदायक रहेगी।
तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
काम में विस्तार की योजना को कार्य रूप में परिणत करने का उचित समय है।
परंतु शेयर, सट्टा जैसे रिस्की काम में निवेश करने से बचें।
नौकरी में बॉस या अधिकारियों के साथ किसी बात को लेकर मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं।
वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज फोन द्वारा कोई महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त होगी, जो कि भविष्य संबंधी कार्यों के लिए फायदेमंद साबित होगी।
परिवार तथा परिवार जनों की जरूरतों व इच्छाओं को प्राथमिकता देना उनके मन में आपके प्रति सम्मान उत्पन्न करेगा।
धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
व्यवसायिक गतिविधियों में अपने प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें।
आप अपनी प्रतिभा के दम पर कार्यस्थल पर एक नई पहचान बनाने में सक्षम रहेंगे।
अधिकारी भी आपकी कार्यशैली से प्रभावित होंगे।
घरेलू जीवन पर ध्यान देने की आवश्यकता है।
आत्मविश्वास को कमजोर न होने दें, सफलता अवश्य मिलेगी।
स्वास्थ्य सुधार होगा।
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज कोई आश्चर्यचकित करने वाली घटना घटित हो सकती है।
नए-नए संपर्क बनेंगे।
घर में कीमती वस्तुओं की शॉपिंग भी होगी।
विद्यार्थी किसी प्रतियोगिता परीक्षा में पूरे आत्मविश्वास से कामयाबी हासिल करेंगे।
कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
तकनीकी कामों से जुड़े बिजनेस में बेहतरीन सफलता प्राप्त हो सकती है।
परंतु ध्यान रखें कि कहीं पैसा अटक सकता है, इसलिए आज धन संबंधी लेनदेन ना ही करें।
नौकरी में त्योहारों की वजह से कार्यभार की अधिकता रहेगी।
ओवर टाइम भी करना पड़ सकता है।
मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
दिन की शुरुआत में कुछ परेशानियां सामने आएंगी, परंतु आप अपनी सकारात्मक सोच द्वारा परिस्थितियों को अपने पक्ष में करने में सक्षम रहेंगे।
चिंता से बाहर निकलने की कोशिश करें।
आपके हाथों समाज सेवा संबंधी कोई कार्य भी संपन्न हो सकता है, जिससे आत्मिक खुशी महसूस होगी।
Prof. Dr. Arvind Chandra Tiwari
940 673 8800
पुण्य लाभ के लिए इस पंचांग को अपनों को भी अवश्य भेजिए