देश

मोदी-ट्रंप बैठक से पहले सियासत: भारतीय नाविकों की मौत पर कांग्रेस का आक्रोश, अमेरिका को लेकर सरकार पर निशाना

कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए रविवार को कहा कि भारत को कम से कम अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जैमीसन ग्रीर की यात्रा को स्थगित कर देना चाहिए और कोई भी स्वाभिमानी राष्ट्र ‘बुली’ करने वालों के खिलाफ अपनी संप्रभुता की रक्षा के लिए केवल फोन कॉल और प्रेस वक्तव्यों से कहीं प्रयास अधिक करेगा.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इस सप्ताह अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करने की संभावना है. विपक्षी पार्टी ने सवाल उठाया कि क्या वे ओमान तट के निकट एक जहाज पर अमेरिकी हमले में तीन भारतीय नाविकों की मौत को लेकर भारत की कड़ी निंदा का मुद्दा उठाएंगे तथा गत 12 जून को विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ बातचीत में अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो द्वारा इस्तेमाल की गई ‘धमकी भरी और अस्वीकार्य भाषा’ का मुद्दा उठाएंगे.
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जल्द ही अपने स्वयं-घोषित अच्छे मित्र राष्ट्रपति ट्रंप से मिलने वाले हैं. रमेश ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “सभी भारतीय नागरिकों के मन में सबसे प्रमुख सवाल यह है कि (1) क्या प्रधानमंत्री मोदी ओमान तट के निकट एक जहाज पर अमेरिकी हमले में तीन भारतीय नाविकों की मौत को लेकर भारत की ओर से कड़ी निंदा का मुद्दा उठायेंगे; और (2) 12 जून, 2026 को विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ बातचीत में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो द्वारा इस्तेमाल की गई धमकी भरी और अस्वीकार्य भाषा का मुद्दा उठाएंगे.”

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts