देश में आम आदमी पर महंगाई की एक और मार पड़ी है. पेट्रोल और डीजल की कीमतों में मंगलवार को फिर से बढ़ोतरी कर दी गई. तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल दोनों के दाम में करीब 90 पैसे प्रति लीटर तक का इजाफा किया है. पांच दिनों के भीतर ईंधन की कीमतों में यह दूसरी बढ़ोतरी है, जिससे लोगों की चिंता और बढ़ गई है.
इससे पहले पिछले शुक्रवार को भी पेट्रोल और डीजल के दाम में करीब 3 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ोतरी की गई थी. लगातार बढ़ती कीमतों का असर अब सीधे आम लोगों की जेब पर पड़ने लगा है. परिवहन खर्च बढ़ने से रोजमर्रा की चीजों के दाम भी बढ़ने की आशंका जताई जा रही है.
दिल्ली-मुंबई में अब कितने का मिलेगा पेट्रोल-डीजल?
नई कीमतों के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 98.64 रुपये प्रति लीटर और डीजल 91.58 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है. वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 107.59 रुपये और डीजल 94.08 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 109.70 रुपये और डीजल 96.07 रुपये प्रति लीटर दर्ज की गई है. जबकि चेन्नई में पेट्रोल 104.49 रुपये और डीजल 96.11 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
पेट्रोल-डीजल फिर हुआ महंगा, इतने बढ़ गए दाम, महंगाई की डबल मार, 5 दिन में दूसरा इजाफा
- Comments
- Facebook Comments
- Disqus Comments




