पश्चिम बंगाल में 293 सीटों पर मतगणना जारी है और शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी को बढ़त मिलती नजर आ रही है। आंकड़ों के मुताबिक भाजपा 194 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि तृणमूल कांग्रेस 93 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।
इसी बीच वित्त मंत्री ओपी चौधरी का एक वीडियो चर्चा में आ गया है। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ने सोशल मीडिया पर बंगाल के मशहूर स्ट्रीट फूड झालमुड़ी खाते हुए वीडियो साझा किया। बताया जा रहा है कि इस मौके पर उनके बंगले के बाहर लोगों को भी मुफ्त में झालमुड़ी खिलाई गई।
मंत्री चौधरी ने पोस्ट में लिखा है, “बचपन से झालमुड़ी मेरा पसंदीदा रहा है। झालमुड़ी के साथ जीत का स्वाद…। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज झालमुड़ी के माध्यम से बंगाल समेत पूरे देश की जनता को कनेक्ट करने का काम किया इसीलिए देश की जनता ऐसे नेतृत्व को आशीर्वाद देती है।”
नरेंद्र मोदी का जिक्र करते हुए उन्होंने इसे जनभावनाओं से जुड़ा प्रतीक बताया। झालमुड़ी, जो खास तौर पर बंगाल की पहचान मानी जाती है, अब लोगों के बीच सादगी और जुड़ाव का प्रतीक बनती नजर आ रही है।





