मध्यप्रदेश

MP Weather: खजुराहो में पारा 43.4 डिग्री पहुंचा, भीषण गर्मी के चलते सागर-अनूपपुर में 5वीं तक के स्कूलों में छुट्टी

मध्य प्रदेश में इन दिनों गर्मी अपने चरम पर है और तापमान लगातार 43 डिग्री सेल्सियस के पार बना हुआ है। प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्मी खजुराहो में दर्ज की गई, जहां पारा 43.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। गुरुवार को मौसम विभाग ने 19 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है।

राज्य के कई हिस्सों में दिन का तापमान 42 डिग्री से ऊपर बना हुआ है, जबकि रात का तापमान भी करीब 27 डिग्री तक पहुंच रहा है। नर्मदापुरम में 43.2 डिग्री, नौगांव में 43 डिग्री और रायसेन में 42.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। इसके अलावा सीधी, नरसिंहपुर, रतलाम, टीकमगढ़, दतिया, शाजापुर, दमोह, सागर, रीवा, मंडला, धार, उमरिया, मलाजखंड, खरगोन, श्योपुर, गुना, जबलपुर, ग्वालियर, भोपाल, खंडवा, उज्जैन, इंदौर, छिंदवाड़ा और सिवनी समेत कई जिलों में तापमान 40 से 42 डिग्री के बीच बना हुआ है।

आज ग्वालियर, छिंदवाड़ा, छतरपुर, भिंड, निवाड़ी, दतिया, धार, टीकमगढ़, झाबुआ, पन्ना, रतलाम, रायसेन, सतना, बालाघाट, नर्मदापुरम, पांढुर्णा, मंडला, अलीराजपुर और सिवनी में हीट वेव की चेतावनी जारी की गई है।

भीषण गर्मी को देखते हुए प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा के लिए कदम उठाए हैं। सागर जिले में नर्सरी से कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। वहीं अनूपपुर जिले में 22 से 30 अप्रैल 2026 तक कक्षा 5वीं तक के सभी स्कूलों में अवकाश रहेगा। साथ ही 6वीं से 12वीं तक की कक्षाएं सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक संचालित की जाएंगी। प्रदेश के अन्य जिलों में भी स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts