‘है जवानी तो इश्क होना है’ के ट्रेलर लॉन्च के बाद फिल्म की कास्टिंग चर्चा में आ गई है। 23 मई को मुंबई में रिलीज हुए ट्रेलर को दर्शकों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा मौनी रॉय के किरदार को लेकर हो रही है।
फिल्म में मौनी रॉय, वरुण धवन की नकली मां के रोल में नजर आ रही हैं। खास बात यह है कि मौनी रॉय की उम्र 40 साल है, जबकि वरुण धवन 39 साल के हैं। दोनों के बीच सिर्फ एक साल का अंतर होने की वजह से सोशल मीडिया पर लोग इस कास्टिंग को लेकर सवाल उठा रहे हैं।
ट्रेलर सामने आने के बाद यूजर्स ने कई मजेदार प्रतिक्रियाएं दीं। एक यूजर ने लिखा, “वरुण धवन की मां के रोल में मौनी रॉय? ये कैसे संभव है?” वहीं दूसरे यूजर ने कहा, “इस कास्टिंग को देखकर यकीन करना मुश्किल है।” कुछ लोगों ने इसे फिल्म का कॉमिक एंगल बताया, लेकिन सोशल मीडिया पर यह मुद्दा लगातार चर्चा में बना हुआ है।
हाल ही में मौनी रॉय अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में रही थीं। उन्होंने अपने पूर्व पति सूरज नांबियार के साथ अलग होने की जानकारी एक संयुक्त पोस्ट के जरिए साझा की थी और लोगों से निजता बनाए रखने की अपील की थी।
डेविड धवन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगी। फिल्म 5 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।





