छत्तीसगढ़

CGPSC मुख्य परीक्षा 6 जून से, आयोग ने जारी किया पूरा शेड्यूल

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा (मुख्य) परीक्षा-2025 की समय-सारिणी जारी कर दी है। आयोग के अनुसार मुख्य परीक्षा 6 जून से 9 जून 2026 तक प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित होगी।

जारी कार्यक्रम के मुताबिक 6 जून को भाषा एवं निबंध विषय की परीक्षा होगी। 7 जून को सामान्य अध्ययन-I और सामान्य अध्ययन-II, 8 जून को सामान्य अध्ययन-III और सामान्य अध्ययन-IV तथा 9 जून को सामान्य अध्ययन-V का पेपर आयोजित किया जाएगा।

राज्य सेवा मुख्य परीक्षा सरगुजा (अंबिकापुर), बिलासपुर, दुर्ग, बस्तर (जगदलपुर) और रायपुर के निर्धारित परीक्षा केंद्रों में संपन्न कराई जाएगी।

आयोग ने अभ्यर्थियों से परीक्षा संबंधी सभी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। साथ ही स्पष्ट किया है कि प्रवेश पत्र 25 मई 2026 को जारी किए जा चुके हैं। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि “आयोग कार्यालय द्वारा किसी भी अभ्यर्थी को पृथक से प्रवेश पत्र अथवा प्रवेश पत्र जारी किए जाने संबंधी कोई सूचना या SMS नहीं भेजा जाएगा।”

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts