छत्तीसगढ़

CG Weather Update : मानसून की दस्तक के बाद छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, तेज हवाओं और बारिश का अलर्ट जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहे लोगों को जल्द राहत मिल सकती है। देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की आधिकारिक एंट्री के साथ ही प्रदेश के मौसम में बदलाव के संकेत मिलने लगे हैं। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।

बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के न्यूनतम तापमान में करीब 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं रायपुर और राजनांदगांव सबसे गर्म रहे, जहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले पांच दिनों तक तापमान में बड़ी बढ़ोतरी नहीं होगी और लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

मौसम विज्ञानी एच. पी. चंद्रा ने बताया कि “दक्षिण पश्चिम मानसून के लक्षद्वीप, केरल और तमिलनाडु के कुछ भाग, बंगाल की खाड़ी के शेष हिस्सों में अगले 24 घंटे में आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई है।

इन मौसम प्रणालियों के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा या गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना है। कुछ इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं और बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं। हालांकि अधिकतम तापमान में फिलहाल केवल मामूली उतार-चढ़ाव के ही संकेत हैं।

राजधानी रायपुर में शुक्रवार को भी गर्मी का असर बना रह सकता है। मौसम विभाग ने यहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई है। हालांकि दिन के दौरान बादल छाने, तेज हवाएं चलने और कहीं-कहीं हल्की बारिश या आंधी आने के आसार भी बने हुए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts