देश-विदेशविदेश

डीपफेक से जासूसी तक! चीन के ‘साइलेंस ऑपरेशन’ पर अमेरिकी संसद में बवाल, ड्रैगन की गुप्त साजिशों का पर्दाफाश

अमेरिकी कांग्रेस में चीन सरकार की उन कोशिशों पर फिर से सवाल उठाए गए, जिनके जरिए वह अपनी सीमाओं के बाहर भी आलोचकों की आवाज दबाने की कोशिश करती है. गुरुवार को अमेरिकी कांग्रेस में हुई एक सुनवाई में सांसदों, राज्य अधिकारियों और लोकतंत्र कार्यकर्ताओं ने बताया कि चीन अब सिर्फ अपने देश में ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में डराने-धमकाने, निगरानी और दबाव बनाने की बढ़ती हुई मुहिम चला रहा है.

यह सुनवाई कांग्रेसनल एग्जीक्यूटिव कमीशन ऑन चाइना (सीईसीसी) में हुई, जो तियानमेन स्क्वायर नरसंहार की 37वीं बरसी के दिन आयोजित की गई थी. इसमें सांसदों ने कहा कि चीन के तरीके अब घरेलू दमन से आगे बढ़कर ‘ट्रांसनेशनल र‍िप्रेशन’ यानी सीमाओं के बाहर जाकर दमन करने की वैश्विक रणनीति बन गए हैं.
सुनवाई की शुरुआत में सह-अध्यक्ष सांसद क्रिस स्मिथ ने कहा कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीसीपी) कई तरह के तरीके इस्तेमाल कर रही है. इनमें चीन में परिवार के सदस्यों को हिरासत में लेना, लोगों की निजी जानकारी सार्वजनिक करना (डॉक्सिंग), स्पाइवेयर का इस्तेमाल, डीपफेक वीडियो, हांगकांग से जुड़े इनाम (बाउंटी) और अमेरिका में भी अवैध पुलिस स्टेशन चलाना शामिल है.

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts