देश

विदेशों में पैसा लगा रहे भारतीय, 3 महीने में दोगुना हुआ निवेश, RBI की रिपोर्ट में खुलासा

भारतीयों का अब न सिर्फ घूमने-फिरने का अंदाज बदल रहा है, बल्कि पैसे लगाने का तरीका भी काफी बदल गया है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, भारतीय लोग अब विदेशी शेयर बाजारों और बॉन्ड्स में जमकर पैसा लगा रहे हैं. मार्च 2026 में विदेशों में किया जाने वाला निवेश 44% बढ़कर लगभग 440 मिलियन डॉलर पर पहुंच गया है. अगर सिर्फ साल 2026 के शुरुआती तीन महीनों की बात करें, तो यह निवेश दोगुने से भी ज्यादा हो चुका है.
आरबीआई के मई बुलेटिन के मुताबिक, विदेशों में निवेश के लिए भेजी जाने वाली रकम मार्च 2025 के 306.30 मिलियन डॉलर से बढ़कर मार्च 2026 में 440.22 मिलियन डॉलर पहुंच गई यानी इसमें करीब 44% की सालाना बढ़ोतरी हुई है. जनवरी 2026 में यह रकम 178.86 मिलियन डॉलर थी, जो फरवरी में 265.99 मिलियन डॉलर और मार्च में 440.22 मिलियन डॉलर हो गई सिर्फ तीन महीनों में यह आंकड़ा दोगुने से भी ज्यादा बढ़ गया. एक्सपर्ट्स का मानना है कि इंटरनेशनल ब्रोकरेज ऐप्स के आसान होने की वजह से भारतीय लोग अब दुनिया भर की कंपनियों में पैसा लगा रहे हैं.
यात्रा पर अभी भी खर्च हो रहा है सबसे ज्यादा पैसा
भले ही विदेशी निवेश तेजी से बढ़ रहा हो, लेकिन विदेशों में पैसे भेजने के मामले में ‘यात्रा’ अभी भी सबसे आगे है. मार्च 2026 में भारतीयों ने यात्रा से जुड़े कामों पर करीब 1,004 मिलियन डॉलर खर्च किए. हालांकि पिछले साल के मुकाबले इस बार यात्रा पर होने वाले कुल खर्च में करीब 10.7% की गिरावट आई है.

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts