क्रांइममध्यप्रदेश

रायसेन में भीषण बस हादसा: दो बसों की आमने-सामने टक्कर, 5 यात्रियों की मौत, 24 से अधिक घायल

रायसेन। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सेहतगंज टोल प्लाजा के पास दो यात्री बसों की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि दो दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और यात्रियों की चीख-पुकार गूंज उठी।

जानकारी के अनुसार दुर्घटना सुबह करीब 11 बजे हुई। सागर से भोपाल जा रही शक्ति ट्रेवल्स की बस समेत दो यात्री बसें सेहतगंज टोल प्लाजा के पास पहुंची थीं। इसी दौरान क्रॉसिंग के समय दोनों बसों की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बसों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

बताया जा रहा है कि हादसे में खिड़की के पास बैठे यात्रियों को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कई अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही रायसेन और भोपाल पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। और घायलों को बाहर निकालकर नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। इसके साथ ही हादसे के कारणों की जांच भी शुरू कर दी गई है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार नेशनल हाईवे 146 पर सिंगल लेन पर हैवी ट्रैफिक रहता है जो इस बड़े बस हादसे की वजह बताया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts