क्रांइमछत्तीसगढ़

मनरेगा कार्य के दौरान बड़ा हादसा, कांकेर में बिजली गिरने से उपसरपंच समेत तीन लोगों की मौत, पांच घायल

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया। अंतागढ़ विकासखंड के कलगांव में मनरेगा कार्य के दौरान बिजली गिरने से उपसरपंच समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, गांव में मनरेगा के तहत तालाब गहरीकरण का कार्य चल रहा था। शुक्रवार सुबह अचानक मौसम बदलने के बाद बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए मजदूर पास में स्थित एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए। इसी दौरान आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में कई लोग आ गए।

मामले की जानकारी देते हुए अंतागढ़ थाना प्रभारी ने बताया कि ग्राम कुलगांव में चल रहे मनरेगा में काम करने के लिए करीब 50 से 60 मजदूर काम करने के लिए गए हुए थे। शुक्रवार की सुबह अचानक से हुई बारिश से बचने के लिए सभी मजदूर पास के पेड़ के नीचे आ गये थे। अचानक से हुए आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई और पांच लोग घायल हैं।

हादसे में संतोष पटेल, प्रकाश पटेल और मनराज पटेल (उपसरपंच) की मौके पर ही मौत हो गई। सभी मृतक कलगांव के निवासी बताए गए हैं। घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अंतागढ़ में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। गंभीर रूप से घायल एक महिला को बेहतर उपचार के लिए कांकेर रेफर किया गया है।

घटना के बाद मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं, हादसे से गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts