छत्तीसगढ़

बिना सेफ्टी किट के खंभे पर चढ़ाया, 11 केवी लाइन की चपेट में आकर झुलसा ठेकाकर्मी

बिलासपुर। विद्युत विभाग की कथित लापरवाही का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक ठेकाकर्मी को बिना सुरक्षा उपकरणों के बिजली के खंभे पर काम के लिए भेज दिया गया। काम के दौरान वह 11 केवी बिजली लाइन की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया। घायल कर्मचारी का इलाज सिम्स अस्पताल में जारी है।

जानकारी के अनुसार यह घटना बिल्हा थाना क्षेत्र के मोहभट्टा मेला परिसर में हुई। बताया जा रहा है कि ठेकाकर्मी को चालू लाइन वाले खंभे पर चढ़ाकर काम कराया जा रहा था। इस दौरान उसके पास कोई सेफ्टी किट मौजूद नहीं थे।

इसी दौरान वो 11 केवी लाइन की चपेट में आकर 20 प्रतिशत तक झुलस गया, जिसे इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया है।

इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसने लोगों को झकझोर दिया है। वीडियो में युवक करंट लगने के बाद खंभे पर लटका दिखाई दे रहा है और दर्द से तड़पता नजर आ रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और सीढ़ी की मदद से खंभे पर चढ़कर उसे सुरक्षित नीचे उतारा।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts