देशविदेश

Melodi Moment! पीएम मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को गिफ्ट की ‘मेलोडी’ टॉफी, Video हुआ वायरल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इटली दौरे का एक खास वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पीएम मोदी इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को मशहूर ‘मेलोडी’ टॉफी गिफ्ट करते नजर आ रहे हैं। वीडियो खुद इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर शेयर किया है।

वीडियो में प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी कहती हैं, “प्रधानमंत्री मोदी ने मुझे बहुत अच्छा गिफ्ट दिया है, जो कि बहुत ही अच्छी टॉफी है।” इसके बाद पीएम मोदी मुस्कुराते हुए कहते हैं, “मेलोडी।” इतना सुनते ही दोनों नेता हंस पड़ते हैं। सोशल मीडिया पर इस ‘Melodi Moment’ को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

पीएम मोदी ने इससे पहले जॉर्जिया मेलोनी से डिनर के दौरान मुलाकात की, जिसके बाद दोनों नेताओं ने कोलेसियम का दौरा किया। पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी एक ही कार में बैठकर यात्रा की यानी एक बार फिर पीएम मोदी ने इटली से संबंध मजबूत करने के लिए कार डिप्लोमेसी अपनाई।

पीएम मोदी ने एक्स पर तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, “रोम पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री मेलोनी से डिनर पर मिलने का अवसर मिला, जिसके बाद हमने प्रतिष्ठित कोलोसियम का दौरा किया। हमने कई विषयों पर अपने विचार साझा किए। आज की हमारी वार्ता के लिए उत्सुक हूं, जिसमें हम भारत-इटली मित्रता को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा जारी रखेंगे।”

इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी ने पीएम मोदी का रोम में स्वागत करते हुए उन्हें माई फ्रैंड कहा। मेलोनी ने एक्स पर ऐतिहासिक कोलोसियम स्टैंड से पीएम मोदी के साथ एक फोटो पोस्ट कर कहा, ‘रोम में आपका स्वागत है, माई फ्रैंड।’

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts