देश

नहीं थम रही कर्मचारियों की छंटनी! Meta में 8,000 पदों पर गिरी गाज, सैलरी पर नहीं..AI पर खर्च होंगे अरबों

जिस टेक्नोलॉजी को इंसानों ने काम आसान करने के लिए बनाया था आज वहीं टेक्नोलॉजी इंसानों की ही नौकरी खा रही है. अमेजॉन, IBM, इंफोसिस आदि कंपनियों में एआई की वजह से कर्मचारियों को लेऑफ का सामना करना पड़. अब सिंगापुर में मेटा की एशियाई हब में नौकरियों की कटौती शुरू हो गई है. कंपनी दुनिया भर में कुल करीब 8,000 पदों को कम कर रही है. यह कदम कॉस्टिंग बचाने और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर ज्यादा निवेश करने के लिए उठाया गया है.

इस लेऑफ का सिलसिला आज 20 मई को सबसे पहले सिंगापुर के कर्मचारियों को भेजे गए ईमेल से शुरू हुआ. स्थानीय समयानुसार सुबह 4 बजे प्रभावित कर्मचारियों को सूचना मिली. इसके बाद यूरोप और अमेरिका के कर्मचारियों को भी उनके समय के अनुसार नोटिफिकेशन मिलने वाले हैं. कंपनी ने कर्मचारियों को घर से काम करने की सलाह दी है ताकि प्रोसेस आसान हो सके. यह कटौती इंजीनियरिंग और प्रोडक्ट टीमों पर सबसे ज्यादा असर डालेगी. मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार, सूत्रों ने जानकारी दी है कि इस साल के बाद में और छंटनी भी हो सकती है.

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts