देशव्यापार

CNG हुई महंगी! जानें अब कितना बढ़ सकता है ऑटो का किराया

मुंबई महानगर क्षेत्र (MMR) में एक बार फिर सीएनजी की कीमतें बढ़ा दी हैं, जिससे यात्रियों और ट्रांसपोर्ट ऑपरेटर्स पर खर्च का दबाव बढ़ गया है. महानगर गैस लिमिटेड (MGL) ने सीएनजी के रिटेल दाम में 2 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की है, जिसके बाद नई कीमत 84 रुपये प्रति किलो हो गई है. नई दरें आज 14 मई से लागू हो गई हैं.
यह बढ़ी हुई कीमत मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई और MMR के अन्य इलाकों में लागू होगी. इससे पहले सीएनजी 82 रुपये प्रति किलो बिक रही थी. रिपोर्ट के मुताबिक, बढ़ती इनपुट लागत और मौजूदा बाजार परिस्थितियों के कारण कीमतों में यह बढ़ोतरी की गई है.
अब कितना बढ़ जाएगा किराया?
मुंबई महानगर क्षेत्र (MMR) में करीब 12.8 लाख वाहन CNG से चलते हैं. इनमें लगभग 4.7 लाख ऑटो-रिक्शा, 1.6 लाख से ज्यादा टैक्सियां और 5 लाख से अधिक निजी कारें शामिल हैं. सीएनजी महंगी होते ही ऑटो-रिक्शा यूनियनों ने किराया बढ़ाने की मांग तेज कर दी है. यूनियनों का कहना है कि लगातार बढ़ती ईंधन कीमतों से ड्राइवरों की कमाई प्रभावित हो रही है और मौजूदा किराये पर वाहन चलाना मुश्किल होता जा रहा है. ऑटो यूनियनों ने बेस किराये में कम से कम 1 रुपये बढ़ोतरी की मांग करते हुए प्रशासन से जल्द फैसला लेने की अपील की है.

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts