छत्तीसगढ़राजनीति

पीएम मोदी की अपील के विरोध पर सीएम साय का हमला, बोले- “हर चीज में असहयोग करती है कांग्रेस”

रायपुर। पश्चिम एशिया में युद्ध के कारण पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर उठे विरोध को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, “कांग्रेस हर चीज में असहयोग करती है। देशहित पीएम मोदी जो भी अच्छा करते हैं, कांग्रेस उसका विरोध करती है। ”

नई दिल्ली रवाना होने से पहले मीडिया से चर्चा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि पश्चिम एशिया युद्ध के कारण बनी परिस्थितियों को देखते हुए प्रधानमंत्री ने पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने का आह्वान किया है। सीएम साय ने कहा, “हम भी उस पर अमल कर रहे हैं, हमने भी अपना कारकेड में गाड़ियों की संख्या कम दिए हैं। ”

दिल्ली दौरे को लेकर मुख्यमंत्री ने बताया कि उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भी उनके साथ जा रहे हैं। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात होगी। उन्होंने कहा कि बस्तर में चलाए जा रहे मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बस्तर अभियान और अग्रणी बस्तर अभियान की जानकारी भी दी जाएगी।

वहीं इस दौरान केंद्र द्वारा फसलों की MSP बढ़ाए जाने के सवाल पर मुख्यमंत्री साय ने भारत सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने से बहुत से फसलों का एमएसपी बढ़ाया है।  धान का भी एमएसपी बढ़ा है।  इससे बहुत से किसानों को लाभ होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts