क्रांइमछत्तीसगढ़

रायपुर के लक्ष्य ज्वेलर्स में करोड़ों की चोरी, सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार हुए चोर

रायपुर। राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स में बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। शनिवार देर रात चोरों ने दुकान में घुसकर करीब एक करोड़ रुपये के सोने और चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी सोमवार सुबह दुकान खुलने के बाद हुई, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के मुताबिक शनिवार और रविवार की दरमियानी रात करीब 12:30 बजे चोर लक्ष्य ज्वेलर्स शॉप में घुसे। इसके बाद उन्होंने दुकान में रखे भारी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए और मौके से फरार हो गए। रविवार को दुकान बंद रहने के कारण कारोबारी को घटना की भनक नहीं लगी।

सोमवार सुबह जब दुकान खोली गई, तब चोरी का पता चला। सूचना मिलने के बाद खम्हारडीह थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। वहीं फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है ताकि चोरी से जुड़े अहम साक्ष्य जुटाए जा सकें। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts