छत्तीसगढ़

पद्मश्री फूलबासन बाई से मिले उदयाचल के सदस्य, सुरक्षा के लिए घर में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

कुछ दिनों पूर्व उनके अपहरण का प्रयास हुआ ईश्वर की कृपा से और उनके सत्कर्मों से उनके प्राण बचे उसी संदर्भ में उदयाचल के सदस्य फूलबासन बाई से मिलने उनके निवास पर पहुंचे उल्लेखनीय है कि पद्मश्री फूलबासन उदयाचल की आजन्म सदस्य हैं उनका नागरिक अभिनंदन उदयाचल में हुआ था जब उन्हें पद्मश्री मिली थी गत दिनों उदयाचल के वार्षिक उत्सव में पद्मश्री फूलबासन बाई स्वयं उपस्थित थी उदयाचल के सदस्यों ने उनकी पूरी बात सुनी और उन्हें सांत्वना दी इस घटना के चलते उदयाचल के सदस्यों ने उनके घर की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवाने का निर्णय लिया। पद्मश्री डॉक्टर पुखराज बाफना अध्यक्ष बृजकिशोर सुरजन सचिव अतुल रायचा एवं सह कोषाध्यक्ष प्रकाश श्रीश्रीमाल उनके परिवार के साथ मिलकर उन्हें सांत्वना दी और आगे भी किसी भी तरह के सहयोग के लिए उन्हें आश्वासन दिया

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts