व्यापार

मई 2026 में 12 दिन बैंक बंद, जानें कब-कब नहीं होगा काम

देशभर में मई 2026 के दौरान बैंकों में कुल 12 दिन कामकाज नहीं होगा। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के जारी अवकाश कैलेंडर के मुताबिक, इन छुट्टियों में 5 रविवार, महीने के दूसरे और चौथे शनिवार के साथ-साथ अलग-अलग राज्यों में पड़ने वाली 5 अतिरिक्त छुट्टियां शामिल हैं।

महीने की शुरुआत ही अवकाश से होगी। 1 मई को महाराष्ट्र दिवस, बुद्ध पूर्णिमा और मजदूर दिवस (लेबर डे) के अवसर पर देश के अधिकांश हिस्सों में बैंक बंद रहेंगे।

हालांकि, बैंक बंद रहने के बावजूद ग्राहक ऑनलाइन बैंकिंग, मोबाइल ऐप और एटीएम के जरिए पैसे का लेन-देन और अन्य जरूरी काम आसानी से कर सकते हैं। इन सेवाओं पर छुट्टियों का कोई असर नहीं पड़ेगा।

वहीं, शेयर बाजार की बात करें तो मई 2026 में कुल 12 दिन कारोबार नहीं होगा। इसमें 10 दिन शनिवार और रविवार के कारण बाजार बंद रहेगा, इसके अलावा शेयर बाजार 1 मई को महाराष्ट्र दिवस और 28 मई को बकरीद पर भी बंद रहेगा।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts