भोपाल। मध्यप्रदेश में एमपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की द्वितीय परीक्षा 7 मई से आयोजित की जाएगी। इसी के तहत दूसरी परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
श्रेणी सुधार वाले भी हो सकते शामिल
दोनों कक्षाओं में असफल हुए विद्यार्थियों के साथ-साथ अंक सुधार के इच्छुक छात्र भी इस परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। करीब 5 लाख विद्यार्थियों के परीक्षा में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।
ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन
एमपी ऑनलाइन पोर्टल के जरिए छात्र 22 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। द्वितीय परीक्षा के तहत 10वीं की परीक्षा 7 मई से 19 मई तक, जबकि 12वीं की परीक्षा 7 मई से 25 मई तक आयोजित की जाएगी।





