रायपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता सम्राट चौधरी को बिहार का नया मुख्यमंत्री बनाए जाने पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
सीएम साय ने सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई देते हुए लिखा, “बिहार में बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।”
उन्होंने आगे कहा, “हमें पूर्ण विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन और आपके नेतृत्व में बिहार सुशासन, विकास और जनकल्याण की दिशा में नए आयाम स्थापित करेगा। आपका अनुभव और जनसेवा के प्रति आपकी प्रतिबद्धता प्रदेश के विकास को और गति प्रदान करेगी।”
सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के बाद पार्टी और समर्थकों में खुशी का माहौल है।





