भोपाल। मध्य प्रदेश बोर्ड के 10वीं और 12वीं के छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) 15 अप्रैल को परीक्षा परिणाम घोषित करेगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सुबह 11 बजे परिणाम घोषित करेंगे।
मंडल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, रिजल्ट की आधिकारिक घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए की जाएगी, जिसके तुरंत बाद छात्र अपना स्कोरकार्ड देख सकेंगे। इस वर्ष करीब 16 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों ने हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी की परीक्षा में हिस्सा लिया था।
गौरतलब है कि बोर्ड परीक्षाएं 10 फरवरी से 7 मार्च के बीच आयोजित की गई थीं। परीक्षा को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए पूरे प्रदेश में 3856 केंद्र बनाए गए थे।
कहां और कैसे देखें रिजल्ट
छात्र अपना परिणाम निम्न आधिकारिक वेबसाइट्स पर देख सकते हैं:
mpresults.nic.in
mpbse.nic.in
mpbse.mponline.gov.in
mponline.gov.in





