मनी

कितने दिन बाद दोबारा भरवा सकते हैं 5 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर? क्‍या गांव-शहर के लिए अलग है नियम

पांच किलो वाले एलपीजी सिलेंडर को रिफिल करवाने की एक निश्चित समय सीमा तय की गई है. यदि आप शहर में निवास करते हैं, तो आप अपने 5 किलो वाले ‘छोटू’ सिलिंडर को हर 9 दिनों के अंतराल पर दोबारा रिफिल करा सकते हैं. यह नियम इसलिए बनाया गया है ताकि सिलेंडर का समान वितरण सुनिश्चित हो सके.

इस छोटे सिलेंडर की सबसे ज्यादा मांग उन लोगों के बीच है जो दिहाड़ी मजदूरी के लिए एक शहर से दूसरे शहर प्रवास करते हैं. उनके लिए 14.2 किलो का भारी सिलेंडर ढोना और खरीदना मुश्किल होता है, जबकि 5 किलो का सिलेंडर पोर्टेबल और सस्ता पड़ता है. इसी तरह हॉस्टल या किराए के कमरों में रहने वाले छात्रों के लिए भी यह बजट में बिल्कुल फिट बैठता है.

पांच किलो वाले एलपीजी सिलेंडर के लिए आपको केवल अपने पहचान के प्रमाण के रूप में आधार कार्ड की आवश्यकता होती है. शहर में नए आए लोगों के लिए सबसे बड़ी राहत यह है कि उन्हें स्थानीय पते (Local Address Proof) का सबूत देने की अनिवार्यता से छूट दी गई है.

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts