देश

पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद भी तैनात रहेंगी सीएपीएफ की 500 कंपनियां: ECI

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं. राजनीतिक दलों ने इस चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. इस बीच भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने शांतिपूर्वक बंगाल चुनाव कराने के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की तैनाती की है. चुनाव आयोग के अनुसार, पश्चिम बंगाल में मतगणना पूरी होने के बाद भी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की 500 कंपनियां कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात रहेंगी. चुनाव के बाद भी सीएपीएफ की कंपनियां बंगाल में तैनात रहेंगी. यह तैनाती ईसीआई के अगले आदेश तक जारी रहेगी.
PM मोदी का पुडुचेरी में रोड शो, उम्मीदवारों के समर्थन में करेंगे जनसभा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार Puducherry में रोड शो कर रहे हैं. यहां वे विधानसभा चुनावों के लिए एनडीए उम्मीदवारों के समर्थन में जनसभा भी करेंगे. इस दौरान वे पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी रणनीति पर चर्चा भी करेंगे.
पार्षदों, भरोसा करो, मैं ही सरकार बनाऊंगी…ममता बनर्जी ने भरी हुंकार
तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने पार्षदों को साफ चेतावनी देते हुए कहा कि वे किसी की बात न सुनें और अपनी जिम्मेदारियों से न भागें. ममता ने कहा, “मैं पार्षदों से कहूंगी कि किसी की बात न सुनें और अपनी जिम्मेदारियों से न भागें. तृणमूल उम्मीदवार के रूप में, मैं सरकार बनाऊंगी. अगर आपको मुझ पर भरोसा है, तो आप आने वाले दिनों में सम्मान के साथ जी सकेंगे.”

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले मालदा के कालियाचक में वोटर लिस्ट संशोधन (SIR) के दौरान हुई हिंसा पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि “बीजेपी बाहर से गुंडे बुलाकर गुंडागर्दी करवा रही है. यह साजिश चुनाव बाधित करने और राज्य में राष्ट्रपति शासन लगवाने की है.”ममता ने चुनाव आयोग पर भी आरोप लगाया कि उसने प्रशासनिक बदलाव कर कानून-व्यवस्था को उनके हाथ से निकाल लिया है. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे उकसावे में न आएं और शांतिपूर्वक विरोध करें.सुप्रीम कोर्ट ने इस घटना को “प्री-प्लांड” बताते हुए राज्य सरकार की कड़ी निंदा की है और NIA को जांच सौंप दी गई है.

AIMIM ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं. इसी कड़ी में AIMIM (ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन) ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. पार्टी ने इस चरण में कुल 12 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं. AIMIM की ओर से जारी सूची में राज्य के विभिन्न हिस्सों से उम्मीदवारों को मैदान में उतारा गया है. पार्टी ने रघुनाथगंज से इमरान सोआंकी, आसनसोल उत्तर से दानिश अज़ीज़ और कांडी से मिसबाहुल इस्लाम खान को टिकट दिया है. सुजापुर से रेजाउल करीम, मोथाबाड़ी से एडवोकेट मोहम्मद मोस्ताहिद हक, नलहाटी से हाजी अंसार एसके साब और मोरारी से तासिर एसके साहब को उम्मीदवार बनाया गया है.

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts