देश

पंजाब नेशनल बैंक ने बदली ATM कैश निकासी लिमिट, 1 अप्रैल से कई डेबिट कार्ड्स पर 50% तक कटौती

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के ग्राहकों के लिए अहम अपडेट सामने आया है। बैंक ने अपने कई प्रीमियम और स्पेशल डेबिट कार्ड्स की एटीएम से कैश निकालने की डेली लिमिट में बड़ी कटौती करने का फैसला लिया है। नए नियमों के तहत कुछ कार्ड्स की कैश निकासी लिमिट लगभग 50 प्रतिशत तक घटा दी गई है। बैंक के मुताबिक यह बदलाव 1 अप्रैल 2026 से लागू होगा।

बैंक का कहना है कि यह फैसला ग्राहकों के खातों की सुरक्षा बढ़ाने, बैंकिंग जोखिम कम करने और डिजिटल ट्रांजैक्शन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लिया गया है।

इन कार्ड्स की लिमिट आधी हुई
बैंक ने कार्ड्स को दो कैटेगरी में बांटा है। पहली कैटेगरी में उन कार्ड्स को रखा गया है जिनकी डेली कैश लिमिट 1 लाख रुपये से घटाकर अब सीधे 50 हजार रुपये कर दी गई है। इनमें RuPay प्लेटिनम (डोमेस्टिक व इंटरनेशनल), PNB पलाश, मास्टरकार्ड प्लेटिनम, वीजा गोल्ड और मास्टरकार्ड प्लेटिनम राइज जैसे कार्ड शामिल हैं।

वहीं, दूसरी कैटेगरी में वे प्रीमियम कार्ड्स हैं जिनकी लिमिट 1.5 लाख रुपये से कम करके 75 हजार रुपये कर दी गई है। इस सूची में RuPay सेलेक्ट, वीजा सिग्नेचर और मास्टरकार्ड बिजनेस डेबिट कार्ड शामिल हैं। हालांकि सामान्य डेबिट कार्ड उपयोग करने वाले ग्राहकों की एटीएम निकासी लिमिट में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

डिजिटल पेमेंट पर नहीं पड़ेगा असर
बैंक ने स्पष्ट किया है कि यह बदलाव केवल एटीएम से नकद निकासी पर लागू होगा। अगर ग्राहक पीओएस मशीन पर भुगतान करते हैं, ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं या कॉन्टैक्टलेस ट्रांजैक्शन का उपयोग करते हैं, तो उनकी ट्रांजैक्शन लिमिट पहले की तरह ही रहेगी।

ऐप और इंटरनेट बैंकिंग से बदल सकते हैं लिमिट
अगर किसी ग्राहक को नई लिमिट अपने उपयोग के अनुसार कम या ज्यादा लगती है, तो वह इसे मैनेज भी कर सकता है। पीएनबी ने अपने ग्राहकों को PNB One ऐप, इंटरनेट बैंकिंग, व्हाट्सएप बैंकिंग या आईवीआर (IVR) के जरिए अपनी डेली लिमिट खुद सेट या रीसेट करने की सुविधा दी है। उदाहरण के लिए, PNB One ऐप में ‘डेबिट कार्ड’ सेक्शन में जाकर ग्राहक अपनी मौजूदा लिमिट देख सकते हैं और जरूरत के अनुसार उसे अपडेट कर सकते हैं। हालांकि तय की गई अधिकतम सीमा से ज्यादा लिमिट नहीं बढ़ाई जा सकेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts