भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इन दिनों मैदान के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में हैं। 19 फरवरी को उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा का 25वां जन्मदिन बेहद खास अंदाज में सेलिब्रेट किया। इस मौके पर हार्दिक ने एक रोमांटिक वीडियो शेयर कर अपने रिश्ते को और भी खुलकर जाहिर किया।
वीडियो में दोनों की खूबसूरत केमिस्ट्री साफ नजर आ रही है। कभी हंसते हुए, तो कभी एक-दूसरे का हाथ थामे—दोनों के बीच की नजदीकियां फैंस को काफी पसंद आ रही हैं। आतिशबाजी और लैंटर्न से सजा माहौल इस सेलिब्रेशन को फिल्मी अंदाज दे रहा था। हार्दिक ने पोस्ट में माहिका को अपनी “प्रिंसेस” बताते हुए लिखा, ‘मेरी जिंदगी में आने के लिए शुक्रिया। आप एक शानदार इंसान हैं, आई लव यू।’ इसके जवाब में माहिका ने भी दिल छू लेने वाला कमेंट करते हुए हार्दिक को साल का सबसे बेहतरीन तोहफा बताया।
खास बात यह रही कि हार्दिक ने गिफ्ट और सरप्राइज के अलावा माहिका के नाम के इनीशियल का टैटू भी बनवाया, जिसकी तस्वीरें पहले ही सोशल मीडिया पर सामने आ चुकी हैं।
पोस्ट सामने आते ही फैंस ने कमेंट सेक्शन में बधाइयों की झड़ी लगा दी। कई यूजर्स ने माहिका को ‘भाभीजी’ कहकर संबोधित किया।
गौरतलब है कि हार्दिक की पहले शादी नताशा स्टेनकोविक से हुई थी, जिनसे उनका एक बेटा अगस्त्य है। साल 2024 में दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया था। इसके बाद 2025 में हार्दिक ने माहिका शर्मा के साथ अपने रिश्ते को आधिकारिक किया।
अब दोनों को अक्सर साथ देखा जाता है और बताया जा रहा है कि माहिका का अगस्त्य के साथ भी अच्छा बॉन्ड बन गया है। हार्दिक के लिए यह दौर उनकी निजी और पेशेवर जिंदगी में एक नई शुरुआत की तरह माना जा रहा है।





