छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ की दो राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को मतदान, चुनाव कार्यक्रम जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ समेत देश के 10 राज्यों की कुल 37 सीटों के लिए राज्यसभा चुनाव की घोषणा कर दी गई है। निर्वाचन आयोग ने चुनाव को लेकर कार्यक्रम घोषित कर दिया है, इस क्रम में छत्तीसगढ़ की दो सीटों पर 16 मार्च को मतदान होगा।

निर्वाचन आयोग के राज्यसभा चुनावी कार्यक्रम के अनुसार,  26 फरवरी 2026 को अधिसूचना जारी होगी। इसके बाद 5 मार्च तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे। 6 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 9 मार्च नाम वापस लेने की अंतिम तिथि तय की गई है। मतदान 16 मार्च को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा और उसी दिन शाम 5 बजे से मतगणना शुरू की जाएगी।

बता दें कि, छत्तीसगढ़ की दो राज्यसभा सांसदों—कवि तेजपाल सिंह तुलसी और फूलो देवी नेताम का कार्यकाल अप्रैल 2026 में समाप्त हो रहा है। इन्हीं रिक्त पदों के लिए चुनाव कराया जाएगा।

चुनाव की घोषणा के साथ ही प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। बीजेपी और कांग्रेस दोनों पार्टी में अपने उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया तेज कर दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts