खेल

CBSE परीक्षा के पहले दिन अनुपस्थित रहे वैभव सूर्यवंशी, प्रिंसिपल ने जताई अगली परीक्षा में आने की उम्मीद

भारत के उभरते युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी इस समय अपनी 10वीं बोर्ड परीक्षा को लेकर चर्चा में हैं। Central Board of Secondary Education (CBSE) की परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू हुईं, लेकिन पहले ही दिन गणित की परीक्षा में वैभव शामिल नहीं हुए।

समस्तीपुर स्थित पोद्दार इंटरनेशनल स्कूल के परीक्षा सेंटर में वो पेपर देने नहीं पहुंचे। स्कूल के प्रिंसिपल एन.के. सिन्हा ने बताया कि सीबीएसई की पॉलिसी के मुताबिक
हमने उनके नाम के आगे अनुपस्थित लिख दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि वैभव की ओर से परीक्षा न देने को लेकर कोई आधिकारिक सूचना स्कूल को नहीं दी गई थी।

इससे पहले वैभव के पिता ने संकेत दिया था कि व्यस्त कार्यक्रम के की वजह से वैभव इस साल बोर्ड परीक्षा में शामिल नहीं हो पाएंगे। प्रिंसिपल ने उम्मीद जताई कि संभव है वे अगली परीक्षा में शामिल हों। उन्होंने यह भी कहा कि इस समय कई क्रिकेट मुकाबले और अभ्यास सत्र चल रहे हैं, जिससे व्यस्तता बढ़ी हो सकती है।

परिवार की ओर से यह भी बताया गया था कि क्रिकेट कार्यक्रमों के साथ-साथ परीक्षा केंद्र पर संभावित भीड़ को देखते हुए वह परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts