छत्तीसगढ़

कमिश्नर का सख्त एक्शन: लापरवाही पर सिविल लाइन थाना प्रभारी लाइन अटैच

रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने सिविल लाइन थाना प्रभारी दीपक पासवान को तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर दिया है। बताया जा रहा है कि, अपराधों की बढ़ती पेंडेंसी और अपराध नियंत्रण में असफलता के चलते यह कार्रवाई की गई है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस कमिश्नर ने समीक्षा के दौरान थाने के कई मामले पेंडिंग पाए। वहीं शिकायतों के निराकरण में देरी और अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण न रख पाने को गंभीर लापरवाही माना गया। जिसके बाद पुलिस कमिश्नर ने उन्हें लाइन अटैच कर दिया। बता दें कि इस तरह से लाइन अटैच की रायपुर पुलिस कमिश्नरेट की यह पहली कार्रवाई है।

DCP सेंट्रल जोन उमेश गुप्ता ने बताया कि ने बताया कि कार्यों के प्रति लापरवाही और शिकायतों को देखते हुए ये लाइन अटैच किया गया है। पेंडिंग मामलों के निपटारे में देरी और ड्यूटी के दौरान लापरवाही सामने आने पर यह कदम उठाया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts