विदेश

यहां मिलता है दुनिया का सबसे सस्ता पेट्रोल, कीमत सुनकर रह जाएंगे हैरान

दुनियाभर में पेट्रोल की कीमतें लगातार बदलती रहती हैं, लेकिन कुछ देश ऐसे हैं जहां ईंधन आज भी बेहद सस्ती दरों पर मिल रहा है। ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, इस समय दुनिया में सबसे सस्ता पेट्रोल अभी लीबिया और ईरान में बिक रहा है।

लीबिया – नंबर एक पर

लीबिया इस समय दुनिया में सबसे सस्ता पेट्रोल बेचने वाला देश है। यहां पेट्रोल की औसत कीमत करीब 0.031 डॉलर प्रति लीटर है, जो भारतीय मुद्रा में लगभग 2.60 रुपये के आसपास बैठती है। देश के विशाल तेल भंडार और भारी सरकारी सब्सिडी इसकी मुख्य वजह हैं। तेल उत्पादन में आत्मनिर्भर होने के कारण सरकार अपने नागरिकों को बेहद कम दर पर ईंधन उपलब्ध कराती है।

ईरान – मजबूत सब्सिडी का असर

ईरान दूसरे स्थान पर है, जहां पेट्रोल की कीमत लगभग 0.029 डॉलर प्रति लीटर यानी करीब 2.51 रुपये है। सरकार की सब्सिडी नीति के चलते यहां ईंधन काफी सस्ता मिलता है। हालांकि इतनी कम कीमत की वजह से पड़ोसी देशों में पेट्रोल की तस्करी एक बड़ी समस्या बन चुकी है। इस पर काबू पाने के लिए सरकार ने 160 लीटर प्रति माह से ज्यादा खपत करने वालों के लिए ऊंची दरें तय की हैं।

वेनेजुएला – अब तीसरे स्थान पर

कभी दुनिया में सबसे सस्ता पेट्रोल बेचने वाला वेनेजुएला अब तीसरे नंबर पर है। यहां पेट्रोल की कीमत करीब 0.035 डॉलर प्रति लीटर यानी लगभग 3 रुपये है। देश एक कोटा सिस्टम से चलता है, जहां पर सब्सिडी सिर्फ पहले 120 लीटर प्रति महीने के लिए वैलिड है। तय सीमा से ज्यादा इस्तेमाल करने पर कीमत लगभग 0.50 डॉलर प्रति लीटर तक पहुंच जाती है।

अंगोला और कुवैत भी सूची में

टॉप तीन के अलावा अंगोला में पेट्रोल लगभग 0.33 डॉलर (करीब 27 रुपये) प्रति लीटर मिलता है। वहीं खाड़ी देशों में कुवैत सस्ता फ्यूल देने वालों में शामिल है, जहां कीमत करीब 0.34 डॉलर यानी लगभग 28 रुपये प्रति लीटर है।

भारत ग्लोबल लिस्ट में 73वें स्थान पर है. यहां पेट्रोल की कीमतें लगभग ₹94.77 और ₹105 प्रति लीटर के बीच है। इसकी तुलना में पाकिस्तान 36वें स्थान पर है। यहां कीमत लगभग ₹80 से ₹84 प्रति लीटर है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts