देश

लोन दिलाने के नाम पर 3 हजार लोगों से ठगी, गिरोह चला रहा था 12वीं का स्टूडेंट, गिरफ्तार

सूरत पुलिस ने 12 क्लास में पढ़ने वाले ठगों के गिरोह के मुखिया को गिरफ्तार किया है. आरोपी सोशल मीडिया पर लोन के विज्ञापन पोस्ट करता था और ‘प्रोसेसिंग फीस’ के नाम पर पैसे वसूलता था. एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए, पुलिस ने ला सिटाडेल कॉम्प्लेक्स के एक ऑफिस पर छापा मारा. उसके मालिक प्रवीण चौहान (19) को गिरफ्तार कर लिया. आरोप है कि उसने 3 हजार से ज्यादा लोगों के साथ ठगी की है.

Related Posts