Blog

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया विश्व गौरैया दिवस अभियान चलाया….लोगों को किया जा रहा है जागरूक 

अश्विनी वालिया
कुरुक्षेत्र, 15 मार्च : रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया के मीडिया प्रभारी अश्विनी कुमार वालिया ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भारत सरकार के केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री राम दास अठावले की प्रेरणा से देशभर में तथा हरियाणा में विश्व गौरैया दिवस अभियान चलाया जा रहा है। 20 मार्च को विश्व गौरैया दिवस है। इस अभियान का मकसद घरेलू गौरैया के बारे में जागरूकता बढ़ाना और इनके संरक्षण के लिए प्रयास करना है। गौरैया की लुप्त होती प्रजाति को बचाना है। उन्होंने बताया कि गौरैया जैव विविधता और पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने में अहम भूमिका निभाती है। गौरैया की संख्या में लगातार कमी आने की वजह, पेड़ों की अंधाधुंध कटाई, आधुनिक शहरीकरण, और प्रदूषण है। मीडिया प्रभारी ने कहा कि रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया हरियाणा पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष रवि कुंडली के नेतृत्व में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जा रहा है ताकि हरियाणा की तरक्की में योगदान दिया जा सके। प्रदेश के हर जिले में पार्टी का विस्तार किया जा रहा है। पार्टी का लक्ष्य हर दलित, पिछड़े व अहसहाय लोगों की मदद करना है।

फोटो परिचय : पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भारत सरकार के केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री राम दास अठावले। 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts