*शास्त्री जी की सादगी और त्याग तथा सत्य पर विश्वास अकल्पनीय है , उपरोक्त उद्गार पूर्व प्रमुख सचिव श्री इंद्रनील शंकर दानी ने आज शास्त्री जी की 107 वीं जयंती के अवसर पर आयोजित आनलाईन परिसंवाद में मुख्य अतिथि की आसंदी से व्यक्त किये।*
विगत 17 अप्रेल को स्मृतिशेष पं. शिवकुमार शास्त्री जी की 107 वीं जयंती का कार्यक्रम कान्यकुब्ज सभा द्वारा वृहद् रूप में आयोजित किया गया। प्रातः 10 बजे कौरिनभाठा स्थित कान्यकुब्ज समाज के सांस्कृतिक भवन में शास्त्री जी की प्रस्तर प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। अपरान्ह 05.00 बजे ऑनलाईन परिसंवाद के पहले शास्त्री जी के निवास पर उनके तैलचित्र पर दीप प्रज्जवलित कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इससे साथ ही आनलाईन परिसंवाद का गरिमामय कार्यक्रम आरंभ हुआ। मुख्य अतिथि श्री इंद्रनील शंकर दानी IAS से.नि. अपर मुख्य सचिव मध्य प्रदेश शासन ने अनेक संस्मरण सुनाए जब शास्त्री जी खादी ग्रामोद्योग के उपाध्यक्ष थे श्री दानी ने शास्त्री जी की प्रशासनिक क्षमता एवं सूझबूझ की प्रशंसा मुक्त कंठ से की । उन्होंने कहा शास्त्री जी सत्य, अहिंसा,और राष्ट्र धर्म की प्रतिमूर्ति थे।
कार्यक्रम के प्रमुख वक्ता श्री वीरेंद्र पांडेय पूर्व मंत्री ने कहा कि आने वाली पीढ़ियां यह विश्वास नहीं कर सकेंगी कि भारतीय राजनीति में ऐसा भी व्यक्तित्व होता था । वे वेद, पुराण, उपनिषद एवं ज्योतिष के प्रकांड विद्वान थे श्री पांडे ने शास्त्री जी के व्यक्तित्व व्यवहार एवं विचारों से सभा को अवगत कराया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्री विनायक तांबे मध्य प्रदेश के प्रभारी स्वदेशी जागरण मंच ने कहा कि शास्त्री जी राजनीति के आदर्श पुरुष थे उन्हें सत्ता से मोह नहीं था प्रखर राष्ट्रवादी कुशल संगठक एवं समन्वयक सत्य के स्पष्ट वक्ता थे । शास्त्री जी के सुपुत्र दिवाकर वाजपेई ने परिवार के साथ बिताए गए समय को याद करते हुए भावुक होकर अनेक संस्मरणों को सुनाया कार्यक्रम के अंत में श्री करुणा शंकर तिवारी अध्यक्ष कान्यकुब्ज सभा ने समस्त वक्ताओं,सहयोगियों एवं सहभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया कार्यक्रम का सफल एवं प्रभावी संचालन श्रीमती स्नेहा तिवारी ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रबुद्ध जन की सहभागिता थी सर्वश्री ऋषि कुमार तिवारी, श्री राकेश ठाकुर प्रदीप मिश्रा, वीडी तिवारी, जसविंदर सिंह, अजय शुक्ला, डॉ आलोक मिश्रा ,डॉ चंद्रशेखर शर्मा, विकास शुक्ला, भूपेंद्र बाजपेई, शैलेश शुक्ला ,नीरज बाजपेई, सुरेंद्रनाथ बाजपेई, सुनील बाजपेई, विभा द्विवेदी ,मदन मोहन मिश्रा, श्रीमती ममता अवस्थी, श्रीमती निधि बाजपेई तथा स्व. शिवकुमार शास्त्री स्मृति कृषि महाविद्यालय राजनादगांव , शिवा पब्लिक स्कूल भिलाई, सर्व ब्राह्मण सभा राजनांदगांव, कान्यकुब्ज सभा राजनांदगांव,के सदस्यों ने बडी संख्या मे कार्यक्रम में. सहभागिता दर्ज की.




