देश

2 दिन से घर में बंद थीं सिंगर कल्पना राघवेंद्र, पड़ोसियों ने की शिकायत तो तोड़ा दरवाजा, बिस्तर देख दंग रह गई पुलिस

तमिल और तेलुगु फिल्मों में गाने के लिए मशहूर सिंगर कल्पना राघवेंद्र को हाल ही में हैदराबाद के निजामपेट स्थित अपने आवास पर कथित तौर पर आत्महत्या करने की कोशिश की. उन्हें गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दो दिन से कल्पना ने दरवाजा नहीं खोला था. इसकी जानकारी हुई तो पड़ोसियों को शक हुआ और उन्होंने पुलिस के इस बारे में शिकायत की. जब पुलिस ने दरवाजा खोला तो उन्होंने 44 साल की सिंगर बेहोश मिलीं.

कथित तौर पर उन्होंने नींद की गोलियां खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की. उन्होंने ऐसा क्यों किया, ये उनके होश में आने के बाद ही पता चलेगा. फिलहाल, हालत तबीयत खतरे से बाहर है. एबीपी देशम की एक रिपोर्ट के मुताबिक, घटना के समय उनके पति चेन्नई में थे. लेकिन जैसे ही उन्हें इस बारे में बता चला वो हैदराबाद पहुंच गए.

पुलिस सिंगर के पति से कर रही है पूछताछ
रिपोर्ट में बताया है कि पुलिस ने सुसाइड केस की जांच शुरू कर दी है और सिंगर के पति से पूछताछ कर रही है. कथित तौर पर, प्रभाकर ने पुलिस को बताया कि वह दो दिनों से घर पर नहीं था और वह चेन्नई गया था.

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts