देश

‘खार्ग आइलैंड पर कब्जा करेंगे’, ट्रंप ने खुद उगल दिया असली लालच, न्यूक्लियर नहीं ईरान की इस चीज पर गंदी नजर!

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल अकाउंट पर एक ऐसा कबूलनामा कर दिया है, जिसने दुनिया के सामने उनका असली चेहरा लाकर रख दिया है. ट्रंप ने ऐलान किया है कि आज रात ईरान पर अब तक का सबसे तगड़ा और खौफनाक हमला होने जा रहा है, लेकिन इसके साथ ही उन्होंने पहली बार अपना असली लालच उगलते हुए कहा कि अमेरिका बहुत जल्द ईरान के सबसे बड़े लाइफलाइन ‘खार्ग आइलैंड’ और उसके तेल बुनियादी ढांचों पर पूरी तरह कब्जा कर लेगा. ट्रंप के इस बयान से साफ हो गया है कि वॉशिंगटन का मकसद दुनिया को ईरान के न्यूक्लियर खतरे से बचाना कभी था ही नहीं, बल्कि सुपरपावर की गंदी नजर हमेशा से ईरान के तेल और गैस बाजारों पर अपना राज चलाने की थी, ठीक वैसे ही जैसे वे वेनेजुएला को कंगाल बनाकर कर चुके हैं.

ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर लिखा- ‘अमेरिका आज रात ईरान पर बहुत ही भीषण और घातक हमला करने जा रहा है, जिसकी नौसेना, वायुसेना, राडार, एंटी-एयरक्राफ्ट सिस्टम और बाकी सभी डिफेंस सिस्टम उनके ज्यादातर हथियारों के साथ पहले ही पूरी तरह तबाह हो चुकी हैं. इसके साथ ही, आने वाले कुछ ही समय में अमेरिका ईरान के खार्ग द्वीप और उनके अन्य तेल से जुड़े बुनियादी ढांचों पर पूरी तरह कब्जा कर लेगा, जिसके बाद ईरान के तेल और गैस बाजारों पर अमेरिका का पूरा कंट्रोल होगा. ठीक वैसे ही जैसे वे वेनेजुएला के मामले में कर चुके हैं, जो कि वेनेजुएला और अमेरिका दोनों के लिए ही बेहद शानदार साबित हो रहा है’.

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts