मध्यप्रदेश

उज्जैन में बहनों को मिली ई-साइकिल की सौगात, CM डॉ. मोहन यादव ने किया वितरण

उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार को उज्जैन दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाली आशा कार्यकर्ताओं, एएनएम और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को ई-साइकिल वितरित की। यह ई-साइकिल एक कंपनी द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व निधि के तहत उपलब्ध कराई गई है।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि ई-साइकिल मिलने से महिलाओं को अपने दैनिक कार्यों में काफी सुविधा होगी और पेट्रोल-डीजल का खर्च भी कम होगा। उन्होंने कहा कि आज के समय में ई-साइकिल की उपयोगिता तेजी से बढ़ रही है। उज्जैन में आयोजित इस कार्यक्रम में अलग-अलग जिलों और विधानसभा क्षेत्रों से पहुंचीं महिलाओं को ई-साइकिल दी गई, जिससे उन्हें कामकाज में मदद मिलेगी।

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा, “पेट्रोल-डीजल की कठिनाइयों के दौर में ई-साइकिल एक उपयोगी विकल्प बनकर सामने आई है।”

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुशासन की मिसाल कायम की है और भारत को दुनिया में एक विशेष पहचान दिलाई है। देश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं और आने वाले समय में भी प्रधानमंत्री का नेतृत्व देश को और अधिक मजबूती देगा।

मुख्यमंत्री ने कहा, “वे बाबा महाकाल से कामना करते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगे भी पूरी ताकत के साथ जनता की सेवा करते रहें।” इस मौके पर मुख्यमंत्री ने सभी लाभार्थी महिलाओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं भी दीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts