मनोरंजन

सोनू निगम के लाइव शो में स्टेज पर पहुंचा फैन: सिंगर ने गुस्सा करने के बजाय दिया गाने का मौका, बोले- “क्यों पिटने वाले काम करते हो ऑडियंस?”

बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम के लाइव कॉन्सर्ट के दौरान एक ऐसा वाकया हुआ, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया। कोल्हापुर में परफॉर्मेंस के दौरान अचानक एक फैन स्टेज पर चढ़ गया और सोनू निगम के पैर छूने की कोशिश करने लगा।

इस दौरान सिंगर को अपना गाना बीच में रोकना पड़ा। मौके पर मौजूद सिक्योरिटी गार्ड्स तुरंत स्टेज पर पहुंचे और हालात संभालने लगे। हालांकि, सोनू निगम ने पूरे मामले को बेहद शांत अंदाज में संभाला।

सोनू निगम ने नाराज होने के बजाय मुस्कुराते हुए कहा, “वाह, शाबाश”। इसके बाद जब सिक्योरिटी टीम उस फैन को बाहर ले जाने लगी, तो सिंगर ने उसे वापस मंच पर बुला लिया।

सोनू निगम ने उस फैन को गाने का मौका भी दिया। फैन ने उनके मशहूर गाने “चोरी किया रे जिया” की एक लाइन गाई, जिसके बाद वहां मौजूद लोग भी खुश हो गए और माहौल हल्का-फुल्का हो गया। इसके बाद वह फैन स्टेज से नीचे उतर गया।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए सोनू निगम ने लिखा, “क्यों पिटने वाले काम करते हो ऑडियंस? इस बार तो बचा लिया, हर बार नहीं बचा पाऊंगा”।

वीडियो वायरल होने के बाद फैंस ने भी सिंगर की जमकर तारीफ की। एक यूजर ने लिखा, “इसे इस तरह से सिर्फ आप ही संभाल सकते थे”। वहीं दूसरे फैन ने कहा, “सर, आपने इसे बहुत अच्छे से संभाला। और वह सच में अच्छा था”।

एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, “यह कमाल की बात है कि आपने इसे कितनी शालीनता से संभाला। आपने तो उस आदमी को गाने भी दिया। सबसे हैरान करने वाली बात यह थी कि जब वह आदमी स्टेज पर कूदकर आ गया, तब भी आपने गाना जारी रखा। फैंस के पसंदीदा होने की एक वजह यही है”।

 

 

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts